फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, मौत

विज्ञापन
आसपुर देवसरा के आमापुर बाजार में मृत ट्रैक्टर चालक पंकज पटेल। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के आमापुर मोड़ के पास सोमवार को बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे में बाइक पर उसके साथ रहा दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी में उसका उपचार कराया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के चरैया निवासी शैलेंद्रप्रताप सिंह का बेटा राजवीर (18) सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे गांव के रामआसरे के बेटे सूरज के साथ पूजा का सामान लेकर चचेरे भाई अमित की पैथोलॉजी के उद्घाटन में शामिल होने नारंगपुर जा रहा था।
पट्टी-चांदा रोड पर आमापुर मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद सड़क पर गिरे राजवीर को ट्रक कुचलते हुए निकल गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे में सूरज को भी चोटें आईं। उसे सीएचसी पट्टी में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे अपने साथ लेकर चले गए। पट्टी थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों ने राजवीर के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और अंतिम संस्कार करने चले गए।
विज्ञापन

रविवार को जन्मदिन, सोमवार को मौत ने मारा झपट्टा
राजवीर के पिता शैलेंद्र मुंबई में फाइनेंस का काम करते हैं। इन दिनों वह घर पर ही हैं। उनकी तीन संतानों में राजवीर इकलौता बेटा था। वह प्रतापगढ़ में रहकर पढ़ाई कर रहा था। रविवार को उसका जन्मदिन था। परिजन जन्मदिन मनाने प्रतापगढ़ गए तो वह उनके साथ अमित की पैथोलॉजी के उद्घाटन में शामिल होने की बात कहकर घर आया था। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
छत का बारजा गिरने से मजदूर की मौत
कस्बे के चौक में मकान की मरम्मत के समय जर्जर बारजा गिरने से चपेट में आए एक मजदूर की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर उसके घर में कोहराम मच गया।कस्बे के चौक निवासी शिवशंकर जायसवाल पुत्र चिरौंजी इन दिनों अपने पुराने मकान की मरम्मत करा रहे हैं। कुंदनपुर गांव निवासी राकेश श्रीवास्तव उर्फ गौरी (50) पुत्र सीताराम श्रीवास्तव उनके घर की मरम्मत में मजदूरी कर रहा था। सोमवार सुबह करीब 11:00 बजे काम के दौरान मकान के छत का जर्जर बारजा अचानक उसके सिर पर गिर पड़ा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया ।लोग उसे आनन-फानन में सीएचसी ले आए, जहां हालत नाजुक होने पर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। वहां ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
घर जा रहे युवक की बाइक लूटी
आसपुर देवसरा क्षेत्र की सीमा पर शुक्रवार को बदमाशों ने एक युवक की बाइक लूट ली। पुलिस घटना को संदिग्ध बताती रही। जौनपुर जनपद के थाना महाराजगंज के गांव जगापुर कठार निवासी मोहम्मद मुस्लिम (40) सोमवार दोपहर दवा लेने के लिए बाइक से पट्टी आए थे। उनका आरोप है कि लौटते समय सदहा के करीब एक बाइक पर सवार तीन लोग आए और उनकी बाइक छीनकर भाग निकले। पट्टी कोतवाल का कहना है कि घटना संदिग्ध है। जांच की जा रही है।
फंदे पर लटकता मिला ट्रैक्टर चालक का शव
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के आमापुर बाजार में ट्रैक्टर चालक का शव कमरे में फंदे पर झूलता मिला। सूचना पर पहुंची आसपुर देवसरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आमापुर बाजार निवासी पंकज सिंह के ईट-भट्ठे पर पंकज पटेल पुत्र जगराम पटेल निवासी कमाल पुर जनपद अंबेडकर नगर बीते 3 वर्ष से ट्रैक्टर चालक का काम करता था। सोमवार सुबह वह काम पर चला गया। दोपहर में खाना खाने के लिए कमरे पर आया था। इसी बीच उसने पंखे के चुल्ले में गमछा का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया।

पट्टी कोतवाली के आमापुर मोड़ पर ट्रक की चपेट में आने से मृतक राजवीर सिंह। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें