फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: बंडाखुटार में पकड़ी गई शराब फैक्ट्री, दो लाख की शराब बरामद

विज्ञापन
कंतू पुलिस द्वारा बरामद अवैध शराब। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
अंतू पुलिस की मिलीभगत से इलाके में अवैध शराब का कारोबार फलफूल रहा है। नवागत पुलिस कप्तान की सख्ती के बाद भी पुलिस ने शराब माफिया पर कार्रवाई के बजाए शार्गिदों पर शिकंजा कसने का खेल शुरू कर दिया है। बंडाखुटार के प्रधान पुत्र के घर के बगल से करीब दो लाख की शराब व शराब बनाने के उपकरण मिले, लेकिन पुलिस दिनभर प्रधान के बेटे को बचाने के लिए टालमटोल करती रही। हालांकि मामला एसपी के संज्ञान में आने के बाद अंतू पुलिस कार्रवाई के लिए मजबूर हो गई।
विज्ञापन

अंतू थाना क्षेत्र के बंडाखुटार के प्रधान पुत्र मदन वर्मा के घर सोमवार की सुबह अंतू पुलिस ने दबिश दी। दबिश के दौरान प्रधान के घर के बगल बने मकान में अवैध देशी शराब बरामद हुई। जिसकी कीमत दो लाख रुपये बताई जा रही है। वहां से शराब बनाने का उपकरण, रैपर, तीन ड्रम शराब बनाने का केमिकल, 65 खाली शीशी, होलोग्राम बरामद हुआ। पुलिस की दबिश के दौरान प्रधान पुत्र मदन भाग निकला।
पुलिस ने मकान में मिली गुड्डा देवी को हिरासत में ले लिया। अंतू थानाध्यक्ष दिनभर बरामद शराब को लेकर कार्रवाई से टालमटोल करते रहे। चर्चा रही कि थानाध्यक्ष अवैध शराब की फैक्ट्री बरामद होने के मामले में प्रधान पुत्र को बचाने की फिराक में थे, लेकिन मामला नवागत एसपी तक जा पहुंचा। जिसके बाद प्रधान पुत्र मदन वर्मा समेत तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

उसकी तलाश में दबिश का दावा किया जा रहा है। गौरतलब है कि अंतू इलाके में पहले भी अवैैध शराब की फैक्ट्रियां बरामद हो चुकी हैं। करीब एक साल से अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं की गई थी। जिसके चलते जिले में अवैध शराब का धंधा फल फूल रहा था। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि प्रधान पुत्र मदन वर्मा ही अवैध शराब का कारोबार करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें