फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: बैंकों में अब सप्ताह में पांच दिन ही होंगे कामकाज

विज्ञापन
Pratapgarh: Banks will now operate only five days a week
विज्ञापन
जिले की राष्ट्रीयकृत और प्राइवेट बैंकों में सप्ताह में पांच दिन ही कामकाज होंगे। शनिवार और रविवार को मिनीलॉकडाउन के चलते अब बैंक शाखाएं पूरी तरह बंद रहेंगी। अब ग्राहकों के लिए बैंक शाखाएं तीन बजे तक खुली रहेंगी, एक घंटे विभागीय कामकाज निपटाने के बाद शाम चार बजे तक शाखाओं में ताला लग जाएगा।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा होने से बैंकों में भीड़ को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने नई गाइडलाइन जारी की है। अभी तक बैंकों में सुबह दस बजे से शाम पांच तक ग्राहक लेन-देन करते थे।
साथ ही बैंक अफसर देर शाम तक हिसाब मिलाते रहते थे। मगर अब जिले की सभी बैंक शाखाओं में सप्ताह में सिर्फ पांच दिन ही कामकाज होगा। शनिवार और रविवार को मिनीलॉकडाउन होने से पूरी तरह बंद रहेंगी। कामकाज का समय भी बदल दिया गया है।
विज्ञापन

अब सुबह दस बजे से तीन बजे तक ग्राहकों के लिए बैंक शाखाएं खुली रहेंगी और एक घंटे में बैंक का हिसाब-किताब मिलाने के बाद शाम चार बजे ताला लग जाएगा। अभी तक बैंक शाखाएं माह के दूसरे और चौथे शनिवार को ही बंद रहती थी। माह के पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को पूरी तरह बंद रहती थी।
मिनीलॉकडाउन में बंद हुए बैंक
जिले में पहली बार मिनीलॉकडाउन के चलते बैंकों में ताला लटकता रहा। माह का पांचवां शनिवार होने के कारण बैंकों को आज खुलना था, मगर डीएम का नया आदेश आने से बैंक शाखाएं पूरी तरह बंद रहीं। इससे लोगों को बाहर निकलने का मौका भी कम मिला।
बॉब के सात कर्मचारी एक साथ हुए थे संक्रमित
बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य शाखा के सात कर्मचारी एक साथ संक्रमित
मिले थे। एक साथ इतनी अधिक संख्या में कर्मचारियों के संक्रमित मिलने पर बैंक प्रशासन सकते में आ गया था। एसबीआई और पीएनबी में भी दो-दो कर्मचारी संक्रमित मिल चुके हैं।
कोरोना संक्रमण को देखते हुए बैंकों को भी मिनीलॉकडाउन के दायरे में शामिल किया गया है। अब शनिवार और रविवार को कोई भी बैंक शाखा नहीं खुलेगी, साथ ही कार्य करने का समय भी बदल दिया गया है। अब दस से तीन बजे तक ही लेनदेन होगा।
विज्ञापन

अनिल कुमार, एलडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें