फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: ब्राजील के बने खाद्य पदार्थ और चॉकलेट की बिक्री पर रोक

विज्ञापन
Pratapgarh: Ban on sale of Brazilian made foods and chocolates
विज्ञापन
ब्राजील से बने खाद्य पदार्थ का सेवन करने से आप की जान जा सकती है। औषधि विभाग की जांच में यह खुलासा हुआ है कि ब्राजील से निर्मित प्रोडक्ट साल्मोनेला जीवाणु से दूषित पाया गया है। शासन की ओर से आए आदेश के बाद अभिहित अधिकारी ने जनपद के व्यापारियों को ब्राजील से निर्मित चाकलेट सहित अन्य खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

यदि कोई दुकानदार बेचते पाया जाएगा तो उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।
अभिहित अधिकारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि ब्राजील निर्मित खाद्य पदार्थ (ईट नेचुरल एवं हेमा ब्रांड) साल्मोनेला जीवाणु से संदूषित पाया गया है। जिसका प्रयोग स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। उन्होंने कहा कि सभी दुकानदारों को आदेश दे दिया गया है कि त
त्काल प्रभाव से ब्राजील से आयात खाद्य पदार्थ की बिक्री पर रोक लगा दी जाए। उन्होंने कहा कि यदि दुकानदार विक्रय करते पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यदि दुकानदार के पास ब्राजील प्रोडक्ट है तो वे तत्काल फूड विभाग के अफसरों को सूचित कर दें। किसी प्रकार का विक्रय न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें