फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: छेड़खानी से त्रस्त आकर छात्रा के जान देने के मामले का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 03 Jun 2019 12:20 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
आरोपी युवक बलराम - फोटो : pratapgarh
विज्ञापन
छेडख़ानी से त्रस्त आकर छात्रा के जान देने के मामले में आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया। उधर, पुलिस ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष पर हमले के आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के फूलताली गांव निवासी छात्रा पुष्पांजलि के साथ बाघराय थाने के फूलपुर मौरी गांव निवासी बलराम पुत्र फूलचंद्र अक्सर छेड़छाड़ करता था। फूलताली में उसके मामा का घर था।

बहाने से वह मामा के घर आता था और छात्रा को परेशान करता था। शुक्रवार केा किशोरी ने लोकलाज के डर से फांसी लगाकर जान दे दी थी। पुलिस ने शानिवार की शाम बलराम को तिलौरी मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


इसी तरह लोकसभा चुनाव के दिन भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतीश चौरसिया पर जानलेवा हमले के आरोपी मेवा यादव पुत्र रामदास निवासी पुरबियन का पुरवा को भी बेंती रोड हाइवे से गिरफ्तार कर लिया गया।

उसका चालान कर दिया गया। मेवा यादव पर एक ढाबे पर फायरिंग करने और कारीगर को मारने पीटने का भी आरोप है। इसमें उस पर एससीएसटी का मुकदमा दर्ज हुआ था। दोनेां का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें