फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : किसान के एक हत्यारोपी की गिरफ्तारी, शव का अंतिम संस्कार कराया

Thu, 18 May 2023 04:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

सड़क उखाड़की दीवार बनाने का विरोध करने वाले स्थानीय थाना क्षेत्र के गौरा डीह गांव के किसान रामजियावन 50 पर घर के पास ही खेत की रखवाली के समय गांव के ही आरोपियों ने बीते मंगलवार की रात जानलेवा हमला था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़क उखाड़की दीवार बनाने का विरोध करने वाले स्थानीय थाना क्षेत्र के गौरा डीह गांव के किसान रामजियावन 50 पर घर के पास ही खेत की रखवाली के समय गांव के ही आरोपियों ने बीते मंगलवार की रात जानलेवा हमला था। उपचार के दौरान मौत होने पर बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार की शाम मृतक के परिजनों सहित गांव के लोगों ने गांव के पास फूलपुर मोड़ पर जेठवारा- लालगोपालगंज रोड पर धव रखकर जाम लगाया था।

विज्ञापन


मामले की जानकारी पर एसडीएम कुंडा सतीश चंद्र त्रिपाठी ,सीओ सदर अमरनाथ गुप्ता, नायब तहसीलदार रविप्रकाश सिंह ने परिजनों से मिलकर कार्रवाई का भरोसा दिया था। परिजनों ने आर्थिक सहायता, सुरक्षा व आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर घर पर ही शव रखकर धरना दिया था। बृहस्पतिवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार करने को तैयार हुए।

बाघराय एसओ त्रिलोकीनाथ पांडेय ने मृतक के परिजनों को आश्वसन दिया कि रात तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। गांव में शांति व्यवस्था के लिए पीएसी व स्थानीय पुलिस के जवानों की तैनाती कराई गई है। मृतक की पत्नी प्रेमा की शिकायत पर गांव के ही रघुवीर, बलवीर व संगीता के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर किया है। बृहस्पतिवार को एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें