फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़:  स्कूल में बंधे आवारा पशु, मैदान में लगी बच्चों की पाठशाला 

Sun, 24 Feb 2019 12:54 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
मैदान में लगी बच्चों की पाठशाला - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन
गौरा विकास खंड के प्राइमरी स्कूल बसिरहा में एक बार फिर किसानों ने आवारा पशुओं को कैद कर दिया। इससे बच्चों को स्कूल के बाहर खुले में बैठकर पढ़ना पड़ा। दोपहर लगभग तीन बजे पहुंची पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए आवारा पशुओं को बाहर कराया। 
विज्ञापन


गौरा विकास खंड के प्राइमरी स्कूल बसिरहा में शनिवार को बच्चे स्कूल पहुंचे तो देखा कि स्कूल गेट बंद था। अंदर आवारा पशु घूम रहे थे और बाहर आक्रोशित किसान और महिलाएं जमा थीं। प्रधानाध्यापक विद्याशंकर के पहुंचने पर किसानों ने स्कूल बंद कर वापस जाने को कहा। इसे लेकर हेडमास्टर से किसानों की झड़प भी हुई।

हेडमास्टर के ब्लाक और थाने पर सूचना देने पर ब्लाक से एडीओ पंचायत के साथ पुलिस पहुंची। पहले तो पुलिस ने बातचीत से मामला हल करना चाहा, लेकिन बात नहीं बनी। इस पर पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया। इस पर किसान किनारा काटने लगे। लगभग तीन बजे पुलिस ने स्कूल को आवारा पशुओं से खाली कराया। तब जाकर  शिक्षकों ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें