फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh: दो घंटे नहीं पहुंची एंबुलेंस, तड़पता रहा बुजुर्ग

Thu, 14 May 2020 11:42 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र के धुंई गांव में मुंबई से घर लौटे बुजुर्ग को तेज बुखार व खांसी के साथ सांस लेने में परेशानी की शिकायत के दो घंटे बाद भी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। इससे बुजुर्ग दर्द से कराहता रहा। 
विज्ञापन


इलाके के धुंई निवासी एक 60 वर्षीय बुजुर्ग तबियत खराब होने पर मंगलवार रात एंबुलेंस से बेटे के साथ मुंबई से घर आया था। उसे गांव के प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटाइन किया गया है। गुरुवार को बुजुर्ग को सांस लेने में परेशानी होने लगी।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल तिवारी की सूचना पर गांव पहुंचे स्वास्थ्यकर्मी इम्तियाज अली की टीम ने बुजुर्ग के स्वास्थ्य की जांच की। बाद में सीएचसी अधीक्षक ने बुजुर्ग को स्वरूपरानी अस्पताल प्रयागराज ले जाने की सलाह दी।
विज्ञापन


इस पर सीएमओ को फोनकर एंबुलेंस बुलाई गई, लेकिन दो घंटे बाद भी एंबुलेंस गांव नहीं पहुंच सकी। इससे बुजुर्ग कराहता रहा। सीएचसी पट्टी अधीक्षक डा. महेंद्र कुमार ने बताया कि एंबुलेंस बुलाई गई है। बुजुर्ग को इलाज व सैंपलिंग के लिए स्वरूप रानी अस्पताल प्रयागराज भेजा जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें