जिले के 5.80 लाख परिवारों के लिए राहत भरी खबर है। शुक्रवार से सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों से मुफ्त चावल और चने का वितरण किया जाएगा। इसलिए आप अपने कोटेदार से राशन प्राप्त कर सकते हैं। अगर कोटेदार राशन देने में आनाकानी और कम देता है, तो इसकी शिकायत तहसीलों में बने कंट्रोलरूम में अवश्य करें।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत जिले के लोगों को पहली बार प्रति कार्ड एक-एक किग्रा चना दिया जाएगा। चावल का वितरण अप्रैल माह की तरह प्रति यूनिट पांच किग्रा दिया जाएगा। जिले भर के कोटेदारों की दुकानों पर चावल और चना पहुंचा दिया गया है।
15-25 मई के मध्य राशन का वितरण होना है। अगर आपका राशनकार्ड बना हुआ है, और कोटेदार राशन नहीं दे रहा है, या रुपये मांगता है, तो आप इसकी शिकायत तहसीलों में बने कंट्रोलरूम में कर सकते हैं या जिला पूर्ति अधिकारी सुनील कुमार से उनके मोबाइल नंबर 7839564638 फोन करके शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
फिलहाल डीएम ने कोटेदारों पर नकेल कसने के लिए सभी बीडीओ को पर्यवेक्षण अधिकारी नामित करने के साथ ही हर दुकान पर एक-एक नोडल अधिकारी की तैनाती की है।
इनसे भी कर सकते हैं शिकायत
तहसीलों के एसडीएम मोबाइल नंबर
एसडीएम सदर 9454417891
एसडीएम कुंडा 9454417892
एसडीएम रानीगंज 9454417893
एसडीएम पट्टी 9454417894
एसडीएम लालगंज 9454417895