Pratapgarh News : एंबुलेंस की लेतलतीफी ने बुधवार की देर घायल चालक की जान ले ली। देर से पहुंचे एंबुलेंस के चलते मरीज का समय पर उपचार नहीं हो सका। मेडिकल पहुंचे घायल चालक को देर से मिले उपचार के कारण मौत हो गई।
एंबुलेंस की लेतलतीफी ने बुधवार की देर घायल चालक की जान ले ली। देर से पहुंचे एंबुलेंस के चलते मरीज का समय पर उपचार नहीं हो सका। मेडिकल पहुंचे घायल चालक को देर से मिले उपचार के कारण मौत हो गई। लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग स्थित कोतवाली देहात के कटरा मेदनीगंज चौराहे के समीप सवारी लेकर भुपियामऊ की तरफ जा रहे बोलेरो की भुपियामऊ की तरफ से आ रहे अर्टिगा कार से जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने हेल्पलाइन नंबर 108 पर कॉल कर एंबुलेंस बुलाने का प्रयास किया। समय पर एंबुलेंस न पहुंचने से घायल बोलेरो चालक लालगंज के शीतलपट्टी निवासी किशोरीलाल सरोज (40) करीब 45 मिनट तक सड़क पर तड़पता रहा। देरी से पहुंची एंबुलेंस घायल को लेकर देर रात मेडिकल कॉलेज पहुंची।
हालांकि चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ड्राइविंग लाइसेंस से पहचान कर पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलने पर परिजनों में चीख पुकार मच गई। सीएमओ डॉ. एएन प्रसाद ने बताया कि समय पर एंबुलेंस न पहुंचने की जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।