ननकाना साहिब में हमले के विरोध में चौक घंटाघर में पाकिस्तान का झंडा जलाते युवा क्रांति के लोग।
- फोटो : PRATAPGARH
पाकिस्तान में सिखों के पवित्र धर्मस्थल ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हमले के विरोध में शहर के सिख समुदाय के लोगों में भी भारी उबाल है। रविवार को सिखों ने जुलूस निकाला और नारेबाजी कर पाकिस्तान का झंडा फूंका। कहा कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। इसके लिए भारत को कठोर कदम उठाना चाहिए।
रविवार को दोपहर एक बजे श्रीराम तिराहे पर एकत्रित हुए सिखों ने जुलूस निकाला और पाक विरोधी नारे लगाते हुए चौक पहुंचे। यहां पाकिस्तान का झंडा फूंका। परमजीत की अगुवाई में निकला जुलूस पंजाबी मार्केट के रास्ते तहसील होते हुए चौक पहुंचा। यहां एकत्रित सिख समुदाय को संबोधित करते हुए व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष मंजीत सिंह छाबड़ा ने कहा कि यह कितनी शर्मनाक बात है कि किसी धर्मस्थल पर पथराव करके मखौल उड़ाया जा रहा है।
कहा कि गुरुनानक देव हमारे आराध्य हैं, उनका अपमान हम बर्दास्त नहीं कर सकते हैं। इधर युवा क्रांति के कार्यकर्ताओं ने ननकाना साहब पर हुए हमले की कड़ी शब्दों में निंदा करते हुए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।
इस मौके पर सरबजीत सिंह, सुखबिंदर सिंह, कुलदीप सिंह, महेंद्र सिंह राजपाल, गुरुमीत सिंह, हरिप्रीत सिंह, दीपेंद्र मिश्र, नरेंद्र सिंह, अच्युदानंद पांडेय, विकास यादव, संतोष श्रीवास्तव, अंकित सिंह, अजय पांडेय प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
ननकाना साहिब में हमले के विरोध में पंजाबी मार्केट में प्रदर्शन करते सिक्ख समाज के लोग।- फोटो : PRATAPGARH