फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh Accident: पिकअप की टक्कर से बुलेट सवार दो युवकों की मौत, एक की हालत नाजुक

Mon, 31 Mar 2025 03:16 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

ईद को प्रतापगढ़ में दुखद घटना हो गई। पिकप की टक्कर से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरे की हालत मरणासन्न है। घटना के बाद ईद की खुशियां मातम में बदल गईं। परिवार में कोहराम मच गया है। घटना कोतवाली के भूपियामऊ में लखनऊ-जौनपुर राजमार्ग पर हुई। 
विज्ञापन
हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली के भूपियामऊ में लखनऊ-जौनपुर राजमार्ग पर तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बुलेट सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एसआरएन प्रयागराज रेफर किया गया है। घटना के बाद परिवार में ईद की खुशियां मातम में बदल गईं। चारों तरफ कोहराम मच गया।

विज्ञापन


भुपियामऊ में डॉ. जय मंगल कॉलेज के सामने कटरा चौराहा से मोहन पृथ्वीगंज की तरफ जा रही बुलेट में पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दिलशाद (17) और मोहम्मद कैफ (18) निवासी पूरे मनोहर की मौके पर मौत हो गई। कोतवाली देहात थानाध्यक्ष अभिषेक सिरोही, भुपियामऊ चौकी प्रभारी वरुण सिंह, कटरा चौकी प्रभारी मृत्युंजय पांडेय आदि पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। गंभीर रूप से घायल मोहम्मद आरिफ (18) को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत नाजुक होने पर उसे एसआरएन प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें