फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: सीओ सिटी कार्यालय में तैनात सिपाही की मौत

Thu, 25 Apr 2019 12:10 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूराे, प्रतापगढ़
विज्ञापन
राजेंद्र तिवारी - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन
सीओ सिटी कार्यालय में तैनात सिपाही की मौत हो गई। वह काफी दिनों से बीमार चल रहा था। सूचना मिलने पर घर में कोहराम मचा गया। पुलिस लाइन में सिपाही के शव को अंतिम सलामी देने के बाद घर रवाना किया गया।
विज्ञापन


आंबेडनगर जनपद के अहरौली थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी राजेंद्र तिवारी (53) पुत्र सुरेंद्र तिवारी सीओ सिटी कार्यालय में तैनात थे। उनकी काफी दिनों से तबियत खराब चल रही थी। इलाज भी चल रहा था। वह अपने भतीजे के साथ मंगलवार की शाम पुलिस लाइन स्थित अपने आवास पर रुके।

बुधवार की सुबह वह सोकर उठे। अचानक उनके सीने में दर्द हुआ और वह बेहोश होकर गिर पड़े। भतीजे के शोर मचाने पर बगल में रहने वाले मुख्य आरक्षी हरि प्रसाद आनन-फानन में राजेंद्र को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही घर से परिजन रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


मौके पर सीओ सिटी अतुल शर्मा व एएसपी पश्चिमी शिवाजी शुक्ला भी पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस लाइन लाया गया। पुलिस अधीक्षक एस आनंद समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने शव पर पुष्प अर्पित कर परिजनों के हवाले कर दिया।

20 मई को तय है बेटी की शादी
आरक्षी राजेंद्र तिवारी के तीन बेटी व एक बेटा है। बड़ी बेटी आरती देवी की शादी तय है। भाई की लड़की की दो मई को शादी होनी है और आरती की 20 मई को बारात आनी है। बेटी की शादी को लेकर राजेंद्र काफी परेशान रहते थे। वह अपने साथियों से बेटियों के हाथ पीला करने को लेकर अक्सर चर्चा करते रहते थे। भतीजी व बेटी की शादी का निमंत्रण कार्ड भी मंगलवार को बेटा बांटा था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें