फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से दौड़ेंगी ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली में इंटरलॉकिंग का काम पूरा, आज से दौड़ेंगी ट्रेनें
विज्ञापन

इंटरसिटी को छोड़कर सभी ट्रेनों के संचालन के लिए कंट्रोल ने दिया आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। रायबरेली में चल रहा नॉन इंटरलॉकिंग कार्य करीब-करीब पूरा हो गया है। इससे गुरुवार से प्रतापगढ़ रूट पर निरस्त ट्रेनें फिर से पटरी पर दौड़ने लगेंगी। बीते पांच दिनों से रायबरेली जंक्शन पर नॉन इंटरलाकिंग का कार्य हो रहा था। जिसके चलते प्रतापगढ़-लखनऊ के बीच प्रतापगढ़ से होकर गुजरने वाली सभी ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया था। पद्मावत एक्सप्रेस का संचालन लखनऊ से किया जा रहा था। इससे यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ रहा था। स्टेशन पर सन्नाटा पसरा रहता था। बृहस्पतिवार से यह समस्या खत्म हो जाएगी। प्रतापगढ़ से बनकर चलने वाली कानपुर इंटरसिटी को छोड़कर सभी ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

विपक्षियों का सूपड़ा साफ होगा : मोती सिंह
पट्टी। लोकसभा चुनाव देश की अस्मिता का सवाल है। यह चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर लड़ा जा रहा है। भाजपा देश में रिकार्डतोड़ जीत दर्ज करेगी। विपक्षियों का सूपड़ा साफ हो जाएगा। यह बातें पट्टी में आयोजित सभा में काबीना मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा कि मोदी को हराने के लिए पूरा विपक्ष एकजुट हो गया है, लेकिन सबको मुंह की खानी पड़ेगी। भाजपा फिर से बहुमत हासिल करने जा रही है। विधायक धीरज ओझा ने कहा कि देश में भाजपा की लहर चल रही है। इस मौके पर प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता समेत भाजपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें