फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: कोरोना मरीज मिलने पर 19 स्थलों को 14 दिन के लिए किया सील

विज्ञापन
Pratapgarh: 19 places sealed for 14 days on receipt of corona patients
विज्ञापन
डीएम ने जिले में कोरोना के नए मरीज मिलने पर 19 हॉटस्पॉट स्थलों को 14 दिन के लिए अस्थायी रूप से सील कर दिया है।
विज्ञापन

शहर के जिला जज आवास के निकट, दहिलामऊ गायघाट, दुर्गागंज बाजार, पृथ्वीगंज हवाई अड्डे के पास (कोहरौटी), जिला महिला चिकित्सालय कैंपस, विनय गारमेंट ,श्रीराम स्वीट्स के आगे पीपल के पेड़ के पास चिलबिला, गौतम ढाबा के प्रास प्राइमरी स्कूल परशुरामपुर, गोड़े उत्तर कोट रतनदीप एडवोकेट के पास, संग्रामपुर किला पूरेगुरू (गड़वारा बाजार), कनेवरा ग्रामसभा गौरा नारायनपुर कला, कोहड़ा भुपियामऊ, दिवानगंज बाजार मंगरौरा रोड पर मस्जिद के ठीक सामने, सीएचसी शीतलागंज, ताला बाजार, मादामई दुबान का पुरवा एवं दरियाहार उदयपुर (सांगीपुर) को कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने पर कोरोना के फैलाव को रोकने एवं बचाव के लिए 14 दिनों तक अस्थायी रूप से सील कर दिया गया है।
डीएम ने इन 16 हॉटस्पाट स्थलों पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती शिफ्टवार करके निगरानी करने को कहा है। मजिस्ट्रेटों से हॉटस्पाट घोषित इलाकों में चक्रमण रहकर धारा-144 का पालन कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

29 हॉटस्पाट क्षेत्रों को प्रतिबंधों से किया मुक्त
कोरोना मरीज मिलने हॉटस्पाट बनाए गए 29 इलाकों को 14 दिन बाद नया मरीज नहीं मिलने पर डीएम ने प्रतिबंधों से मुक्त कर दिया है। दहिलामऊ, पुराना पोस्ट आफिस पट्टी खास, 63 सियाराम कालोनी, भुआलपुर, शिवजीपुरम एंजिल्स इण्टर कालेज के सामने, करैनी बाघराय, मौली (कुण्डा), नरसिंग रेलवे क्रासिंग के पास कुण्डा, नेवादा विजहरा, नरायणपुर सीएचसी, आसपुर देवसरा पीएचसी, लवाना पुलिस चौकी के सामने कालाकांकर, रामनगर बरियावां कालाकांकर, गंगेहटी मधुपुर मंगरौरा, जयरामपुर दुर्गागंज, 43 सेनानी नगर, सेनानी नगर करनपुर, गुरूद्वारा के पीछे प्रतापगढ़, 68 बाबागंज पंजाब नेशनल बैंक के सामने, जेल रोड जामा मस्जिद के सामने, भुइदहा, पूरेओझा चकबनतोड़, भगीरथपुर डांडी लक्ष्मणपुर, जगापुर बाबागंज, मौर्या नगर चौक (पट्टी), मंगापुर चौराहा सांगीपुर, दीवानी परिसर प्रेमनगर (कुण्डा), सरकारी कालोनी दहिलामऊ पुलिस चौकी के बगल एवं भोजपुर बिहारगंज को डीएम ने अस्थायी रूप से 14 दिनों के लिए सील किया था। इन इलाकों में नए मरीज नहीं मिलने पर डीएम ने प्रतिबंधों से मुक्त कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें