फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : नशे में हंगामा कर रहे युवकों की पिटाई, पेड़ से बांधा

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे में हंगामा कर रहे दो युवकों की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी। बाद में उन्हें पेड़ से बांध दिया। बंधक बनाए जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को ग्रामीणों से छुड़ाकर कोतवाली ले गई।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के शिवबोझ निवासी नीरज कुमार पड़ोसी गांव पतुलकी के मंजीत के साथ बुधवार की रात 11 बजे नशे में धुत होकर गांव में पहुंचा।
दोनों ने ग्रामीणों को गालियां देते हुए हंगामा शुरू कर दिया। लोगों के समझाने पर वह मारपीट पर उतारू हो गए। इससे नाराज लोगों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों को पेड़ से बांध दिया। सूचना पर प्रभारी कोतवाल आधी रात शिवबोझ पहुंचे और दोनों युवकों को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराया। पुलिस दोनों को लालगंज कोतवाली ले गई। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि दोनों के हंगामे से तंग आकर ग्रामीणों ने उनकी पिटाई कर दी। अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
रंजिश में महिला को लाठी-डंडे से पीटा
कोतवाली के ढिंगवस सरैंया चौबाहिन निवासी रेखा पटेल पत्नी सुरेंद्र पटेल ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि रंजिश के चलते गुुरुवार की सुबह गांव के रवि पटेल व उसकी पत्नी हिरउती देवी ने लाठी डंडों से उसके साथ मारपीट की। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पिटाई से घायल पीड़िता को अस्पताल ले आई। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसपी की फटकार पर पति समेत छह के खिलाफ मुकदमा
एसपी के निर्देश पर पुलिस ने पति समेत छह आरोपियों पर दहेज उत्पीड़न व मारपीट का केस दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के पयागीपुर निवासी रामनरेश की पुत्री आशा देवी की शादी बटौली के झाऊलाल का पुरवा निवासी विनोद कुमार के साथ हुई थी।
आशा देवी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। जिसके बाद किसी तरह उसके पिता ने बाइक व पचास हजार रुपये दे दिया।
लेकिन इसके बाद भी बीते वर्ष की दस सितंबर को बाद आशा देवी व उसकी मासूम बेटी के साथ घर से निकाल दिया। आरोप है उसे घर से निकालने के बाद पति विनोद ने चुपके से दूसरी शादी कर ली। इसकी जानकारी पर पीड़िता अपने ससुराल पहुंची तो पति विनोद, सास मालती, ननद सुगंता, भुगंता, द्विरपत्ता व ननदोई सभादीन ने पिटाई करते हुए कहीं शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी दी। पीड़िता ने कई बार मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इस पर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। मामले में एसपी की फटकार पर पति समेत छह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट व जानलेवा धमकी का मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
खुशी दुबे को जेल भेजना बेटी बचाओ अभियान का मजाक
कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता व क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कानपुर के बिकरू कांड के बाद पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए विकास दुबे के करीबी अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे को जेल भेजने को पुलिस प्रशासन की ज्यादती बताया है।
मोना ने दावा किया है कि जेल में बंद खुशी दुबे नाबालिग है। ऐसे में उसे गंभीर धाराओं में जेल भेजना भाजपा सरकार की मनमानी है। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराते हुए महिला आयोग, मानवाधिकार आयोग व बाल आयोग को स्वत: संज्ञान लेकर नाबालिग को गंभीर धाराओं में जेल भेजने के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। मोना ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार के कार्यकाल में एक गरीब ब्राह्मण की बेटी के साथ पुलिस ज्यादती कर रही है। इसके बाद भी सरकार निर्दोष बेटी पर जुल्म आंख बंद किए देख रही है। मोना ने कहा कि निर्दोष बेटी को इंसाफ नहीं मिला तो कांग्रेस सड़क से सदन तक न्याय की लड़ाई लड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें