फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: दूसरी के फेर में शौहर को दौड़ाकर पीटा, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरी औरत के घर में सो रहे शौहर को आधी रात को पत्नी ने दौड़ाकर पीटा। हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घटना को लेकर कांशीराम कॉलोनी कृषि फार्म हाउस में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

पुलिस ने युवक का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
शहर के सरोज चौराहा के करीब स्थित कांशीराम कॉलोनी कृषि फार्म में वाराणसी निवासी हाजी शेख अपनी पत्नी लाडो के साथ दो साल से किराए के कमरे में रहता है।
कॉलोनी में रहने वाली एक महिला के परिवार से भी दोनों के अच्छे संबंध थे। हालांकि कुछ दिनों में यह संबंध खटास में बदल गया। इसके बाद भी हाजी शेख ने महिला के घर आना-जाना बंद नहीं किया।
जिसे लेकर कई बार पति-पत्नी के बीच विवाद हो चुका था। सोमवार रात फिर दंपती में विवाद हो गया। लाडो का कहना है कि रात में उसका पति कमरे पर आने के बजाए उस महिला के घर जाकर सो गया। आधी रात को खोजते हुए जब वह उस महिला के घर पहुंच गई। देखा तो हाजी शेख सो रहा था। जिस पर वह शौहर को कमरे से घसीटते हुए बाहर लाई।
विज्ञापन

परिसर में ही उसे दौड़ाकर पीटने लगी। हंगामा होते देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कुछ देर में डायल 112 मौके पर पहुंची। छानबीन के बाद हाजी शेख को कोतवाली उठा ले गई। नगर कोतवाली के एसएसआई ने बताया कि महिला ने कोई तहरीर नहीं दी। जिसके चलते युवक का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया।
वाहन की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत
अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गई। जिससे घर में कोहराम मच गया। आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने सभी को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जेठवारा थाना क्षेत्र के महियामऊ निवासी गिरधारी प्रजापति (52) मंगलवार की सुबह साइकिल से जेठवारा की ओर जा रहे थे। सिटी पब्लिक स्कूल सासूपुर के करीब डेरवा की ओर जा रहे अज्ञात वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे गिरधारी घायल होकर दूर जा गिरे। लोग उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। इस बीच आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगाने का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष जेठवारा संजय पांडेय ने सभी को समझा-बुझाकर शांत कराया। जिसके बाद लोग सड़क से हटने को राजी हुए। पुलिस घटना के बाद वाहन की तलाश में जुट गई। बाद में मृतक के बेटे की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
दुर्घटना बाहुल्य स्थान पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग
जेठवारा-डेरवा मार्ग पर सासूपुर में मंगलवार को सड़क हादसे में पहली बार किसी की मौत नहीं हुई है। उस स्थान पर पहले भी लोगों की जानें जा चुकी हैं। इसलिए स्थानीय लोगों की मांग है कि वहां स्पीड ब्रेकर बनाया जाना चाहिए। ताकि वाहनों की रफ्तार कम हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें