रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
कंधई पुलिस ने वीरमऊ गांव में एक घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने टीवी, फ्रिज, कूलर, पंखे और टेंपो क्षतिग्रस्त कर दिया। उन्होंने एसपी से पुलिस की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
कंधई थाना क्षेत्र के वीरमऊ विष्णुदत्त गांव निवासी इंद्रावती देवी पत्नी रामकुमार सरोज तथा प्यारी देवी पत्नी रामकलप सरोज ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि 15 अप्रैल की रात लगभग साढ़े नौ बजे घर में घुसकर पड़ोसी गांव नौहर हुसैनपुर के तीन लोगों के साथ कंधई पुलिस और डायल 112 के साथ घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की। टीवी, फ्रिज, पंखा, ड्रम, दरवाजे के सामने खड़े तीन टेंपो सहित बर्तन, सिलेंडर, गैस का चूल्हा तोड़ डाला और धमकी देते हुए चले गए। गांव में तोड़फोड़ की घटना को लेकर ग्रामीणों में पुलिस के प्रति भारी आक्रोश है।
पीड़ित परिवार ने 34 हजार रुपये और जेवर उठा ले जाने का भी आरोप लगाया है। इस संबंध में थाना प्रभारी विपिन कुमार सिंह ने बताया कि नोहर हुसैनपुर गांव में क्रिकेट मैच को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। जिसमें नौहर हुसैनपुर के लोगों की तरफ से मारपीट, हवाई फायरिंग की तहरीर मिलने पर पुलिस गांव में गई थी। तोड़फोड़ जैसी कोई घटना नहीं हुई है। तहरीर में रंजीत और सुनील सरोज को नामजद किया गया था उसी मामले को लेकर इन लोगों के यहां पूछताछ करने के लिए पुलिस गई थी।