फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : स्नातक के बाद इंटर्नशिप कराएगी नगरपालिका

विज्ञापन
विज्ञापन
द अर्बन लर्निंग इंटर्नशिप प्रोग्राम के तहत स्नातक कर चुके युवा नगर पालिका में काम करके अनुभव प्रमाण पत्र पा सकेंगे। यह सर्टिफिकेट सरकारी नौकरियों के आवेदन में भी लगाया जा सकेगा। यह कैरियर की दिशा में सकारात्मक परिणाम देगा।
विज्ञापन

जिले में हर साल हजारों छात्र-छात्राएं स्नातक की परीक्षा पास करते हैं। अधिकांश कैरियर बनाने के लिए दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े महानगरों का रुख कर देते हैं, मगर अनुभव की कमी के चलते उन्हें कार्य में वरीयता नहीं मिल पाती है।
लंबा समय उन्हें अनुभव जुटाने में लग जाता है। अब नगरपालिका ऐसे लोगों को प्लेटफार्म मुहैया कराने जा रही है।
नगरपालिका नव स्नातक को इंटर्नशिप कराएगी। शहरी कार्य मंत्रालय एवं मानव संसाधन विकास मंत्रालय के नगरीय एवं स्थानीय निकायों में द अर्बन लर्निंग इंटर्नशिप प्रोग्राम की योजना प्रारंभ की गई है। जिसके अंतर्गत नव स्नातकों को इंटर्नशिप कराई जाएगी। जिसमें स्नातक कर चुके छात्र नगरपालिका में इंटर्नशिप कर सकेंगे। इस इंटर्नशिप में दो माह से लेकर एक वर्ष तक छात्र नगरपालिका में काम कर सकेंगे। इसके जरिए वह बेहतर अनुभव प्राप्त कर पाएंगे। ईओ मुदित सिंह ने बताया कि स्नातकों के लिए यह सुनहरा अवसर है। जिससे वह काम करके बेहतर अनुभव प्राप्त कर सकेंगे। हालांकि अभी पंजीयन हुआ है। विस्तृत गाइड लाइन अभी नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें