फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ः दत्तक पुत्री के साथ नशेड़ी पिता ने किया दुराचार, पंचों ने सुनाया गांव छोड़ने का फरमान

विज्ञापन
विज्ञापन
फतनपुर इलाके में शनिवार रात नशे में धुत कलियुगी पिता ने अपनी ही दत्तक पुत्री के साथ दुराचार किया। घटना की जानकारी होने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। आधी रात को पंचायत बुलाई गई। पंचों ने आरोपी पिता को फटकार लगाने के बाद गांव छोड़ने का फरमान सुनाया। पीड़ित युवती को सौतेले भाई के साथ रहने के लिए कहा। पुलिस ने मामले की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन

फतनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अधेड़ की पहली पत्नी की काफी दिनों पहले मौत हो गई थी। बाद में उसने दूसरी शादी की। जिस महिला से उसने शादी की वह भी तलाकशुदा थी। वह अपने साथ एक बेटी लेकर आई थी। तीन साल पहले अधेड़ ने दत्तक पुत्री की शादी प्रयागराज में की थी। बाद में उसका पति से तलाक हो गया।
इस पर वह अपने माता-पिता के साथ रहने लगी। शनिवार की रात पिता अपनी दत्तक बेटी को खेत में आए मवेशियों को भगाने के लिए साथ लेकर निकला। उसने शराब पी रखी थी। आरोप है कि गांव के विद्यालय के पास उसने बेटी के साथ दुराचार किया। उसके चंगुल से छूटने के बाद वह भागकर घर पहुंची। उसने अपने सौतेले भाई व परिवार के अन्य सदस्यों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

नशे में धुत कलियुगी पिता की करतूत से हर कोई दंग था। ग्रामीणों के अनुसार रात में ही बिरादरी के लोगों की पंचायत बुलाई गई। रात लगभग एक बजे तक पंचायत होती रही। इस दौरान पंचों ने आरोपी पिता को फटकार लगाते हुए पत्नी के साथ गांव छोड़कर जाने का फरमान सुनाया। दोनों को दोबारा गांव में न दिखाई देने की हिदायत दी। पीड़िता अपने सौतले भाई के साथ रहेगी। उधर, पुलिस ने घटना की जानकारी से ही इनकार कर दिया। थानाध्यक्ष फतनपुर गणेश प्रसाद सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें