फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ में किशोरी को घर से उठा ले गए युवक, बाग में किया दुुष्कर्म

Sun, 06 Sep 2020 08:43 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
rape - फोटो : Demo
विज्ञापन
घर के बाहर सो रही किशोरी को गांव के दो युवक मुंह दबाकर उठा ले गए। सुनसान बाग में उसके साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। उनके चंगुल से छूटने के बाद किशोरी ने घर पहुंचकर परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। शिकायत के बाद भी अंतू पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के बजाए के टालमटोल करती रही। मामले की जानकारी होने पर एएसपी पूर्वी व सीओ सिटी मौके पर पहुंचे। छानबीन के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा।
विज्ञापन


अंतू थाना क्षेत्र में तीन सितंबर की रात घर के बाहर छप्पर के नीचे सो रही एक किशोरी को गांव के ही दो युवक मुंह दबाकर बाग की ओर उठा ले गए। आरोप है कि विनोद सरोज ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। रवींद्र वर्मा ने उसका हाथ व मुंह दबा रखा था। उनके चंगुल से छूटने के बाद किशोरी अपने घर पहुंची और आपबीती सुनाई। घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

पीड़ित किशोरी के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन अंतू पुलिस कार्रवाई के बजाय टालमटोल करती रही। प्रकरण संज्ञान में आने के बाद रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद व सीओ सिटी अभय पांडेय अंतू पहुंचे। मामले की छानबीन के बाद किशोरी के परिजनों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। अंतू थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें