श्रीनगर सेंट्रल जेल में तनाव के चलते फाॅर्स तैनात
- फोटो : बासित जरगर
अंतू थाना के रसूलपुर गुलरहा के प्रधान की हत्या के दो आरोपियों को पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। चर्चा है कि हत्या में शामिल अन्य आरोपी जनपद छोड़कर फरार हो गए हैं। रसूलपुर गुलरहा प्रधान दिनेश कुमार द्विवेदी की मंगलवार देर शाम मनियारपुर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
हत्यारोपी बचने के चक्कर में खुद पोस्टमार्टम हाउस तक चक्कर काट रहे थे। बाद में अंतू पुलिस ने आरोपी अखिल प्रताप सिंह उर्फ दरोगा व संदीप तिवारी उर्फ मोनू को सफेद अपाची के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद शनिवार को दोनों को जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। पकड़े गए हत्यारोपियों ने पुलिस को बताया कि चुनावी रंजिश के चलते प्रधान की हत्या की गई। पुलिस आरोपी श्रवण कुमार तिवारी, नवाजिश, देशराज सिंह के साथ गैर जनपद से आए दोनों शूटरों की खोज रही है।
घर छोड़कर फरार हुए विवाहिता के हत्यारोपी
स्थानीय बाजार की रहने वाली विवाहिता की हत्या के आरोपी ससुराली घर छोड़कर फरार हैं। इस मामले में विवाहिता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कटरामेदनीगंज निवासी मनीष कुमार जैन पुत्र निर्मल कुमार जैन की शादी बिहार प्रांत के नालंदा के एकगंर सराय निवासी राधा देवी के साथ हुई थी। राधा की मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके ससुरालीजन दहेज की मांग करते थे। दहेज न मिलने के कारण उसकी बेटी को मार डाला। पुलिस ने जांच शुरू की तो आरोपी पति और विजय लक्ष्मी जैन उर्फ गुड्डी जैन, ननद प्रीती जैन, बहनोई सुुुशांत जैन घर छोड़कर फरार हो गए हैं।