कोतवाली पट्टी क्षेत्र के अर्जुनपुर प्राथमिक विद्यालय में बाइक सवार बदमाशों ने असलहे के बल पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के झुमके व सोने की चेन तथा शिक्षक का मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर स्कूल में भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांचकर लौट गई। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अर्जुनपुर में बाइक से दो नकाबपोश बदमाश पहुंचे। वहां आंगनबाडी कार्यकर्ता दुर्गावती सरोज व शिक्षक नितिन श्रीवास्तव अपना काम निपटा रहे थे।