ससुराल से घर आते समय प्रधान पति की सड़क हादसे में मौत हो गई। शनिवार की रात दिलीपपुर थाना क्षेत्र के ताला मोड़ के समीप सामने से आ रही पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
ससुराल से घर आते समय प्रधान पति की सड़क हादसे में मौत हो गई। शनिवार की रात दिलीपपुर थाना क्षेत्र के ताला मोड़ के समीप सामने से आ रही पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। घटनास्थल पर ही उनकी जान चली गई। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से उन्हें अस्पताल भेजवाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
घटना की जानकारी होने पर देर शाम सदर विधायक राजेंद्र मौर्या उनके आवास पर पहुंच गए। नगर कोतवाली क्षेत्र के भोजपुर बिहार गांव के प्रधान पति रणधीर कुमार सिंह (42) वर्ष पुत्र स्वर्गीय विद्या प्रसाद सिंह शनिवार को अपनी ससुराल सोनाही गए थे। वापस आते समय दिलीपपुर थाना क्षेत्र के ताला मोड़ के समीप चिलबिला की तरफ से जा रही पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। रविवार दोपहर दो बजे पोस्टमार्टम के बाद उनका शव घर पहुंचने पर चीख पुकार मच गई।
वह तीन भाई थे। बड़े भाई राणा प्रताप बिहारगंज में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाते हैं। छोटे भाई सोनू सिंह ने रोड लाइट और डीजे का काम करते हैं। उनके चार बच्चे हैं। सबसे बड़ी बेटी नेहा (16), स्नेहा (14), आर्यन (12) और परी (8) हैं। मां कमला देवी और पत्नी नीतू सिंह समेत बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। देर शाम सदर विधायक राजेंद्र मौर्य भी उनके आवास बिहारगंज पहुंच गए थे।