फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: कोहरे की तनी चादर, गलन व सर्दी से लोग परेशान

विज्ञापन
प्रयागराज अयोध्या राजमार्ग पर बृ​हस्पतिवार को छाया रहा कोहरा। संवाद
विज्ञापन
जिले में बृहस्पतिवार दोपहर तक कोहरे की चादर तनी रही। दृश्यता काफी कम होने के कारण लोगों को सड़कों पर वाहन चलाने में परेशानी हुई। दोपहर बाद कुछ देर के लिए खिली धूप से राहत मिली लेकिन शाम होते ही घना कोहरा फिर से छाया गया। पछुआ हवाओं के चलने से लोगों को गलन का एहसास हुआ।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक सर्दी का असर जारी रहेगा। कोहरे का भी प्रभाव रहेगा। न्यूनतम तापमान में गिरावट के चलते सर्दी और अधिक बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें