फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाकामी छिपाने के लिए भाजपा कर रही जनसंख्या और ओवैसी की सियासत

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य व पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने भाजपा सरकार पर देश में महंगाई रोक पाने में नाकाम होने का आरोप लगाया है। कहा कि हर मुद्दे पर नाकाम बीजेपी यूपी विधानसभा चुनाव को नजदीक देख जनसंख्या व ओवैसी जैसे सियासी मुद्दे को उछालकर जनता का ध्यान बंटाने का असफल प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव नजदीक देख भारतीय जनता पार्टी अपनी नाकामी छिपाने के लिए हमेशा की तरह जनता को धोखा देने का कोशिश शुरू कर चुकी है, लेकिन जनता को भाजपा की कथनी व करनी का अंतर समझ आ चुका है। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों व रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी से से जनता परेशान है।
उधर, जनता की समस्याओं से बेखबर भाजपा चुनावी हथकंडा अपनाकर ओवैसी व जनसंख्या नीति की बात शुरू कर रही है। प्रमोद तिवारी ने कहा कि जिस राज्य में चुनाव होता है, भाजपा की जनसंख्या वाली ट्रेन वहां पहुंच जाती है। असम के चुनाव के बाद अब यूपी व उत्तराखंड में भाजपा ने जनसंख्या नीति का राग अलापना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

तिवारी ने भाजपा नेता संगीत सोम के दो बच्चों के उठाए गए सवाल पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बेहतर होगा की भाजपा सत्तारूढ़ दल होने के कारण इस मुद्दे पर क्रियान्वयन करते हुए अपने मंत्रिमंडल व विधानमंडल समेत पार्टी के पदों पर बैठे नेताओं व मंत्रियों की छंटनी करे। उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी व करनी से परेशान प्रदेश की जनता विधानसभा चुनाव में उसे करारा सबक सिखाने का मन बना चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें