फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब इलेक्ट्रानिक मीटर बिगाड़ रहे आर्थिक बजट

Tue, 24 Feb 2015 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रत्येक माह औसत से अधिक विद्युत बिल आने से शहरी उपभोक्ता परेशान हो गए हैं। खराब इलेक्ट्रानिक मीटर से आ रहे अधिक बिल ने लोगों का बजट गड़बड़ा दिया है। विभाग में शिकायत के बाद भी कोई सुधार होता नहीं दिखाई दे रहा है।   
विज्ञापन

विद्युत विभाग एक तरफ कैलेंडर टाइप मीटर हटवाकर इलेक्ट्रानिक मीटर लगाने की कवायद कर रहा है। मगर पुराने इलेक्ट्रानिक मीटरों से उपभोक्ताओं का विश्वास उठता जा रहा है। शहर के कई घरों में लगे इलेक्ट्रानिक मीटर खराब हो गए हैं। इस वजह से हर माह विद्युत बिल तीन गुना आ रहा है।

मीटर रीडिंग करने वाले कर्मी भी विभाग को जानकारी नहीं देते। बिजली दफ्तर का चक्कर लगाते लगाते उपभोक्ताओं की हालत पस्त हो गई है। वहीं अधिकारी मात्र शिकायती पत्र लेकर मामले को टाल देते हैं। विभाग से कोई भी कर्मचारी उसे बदलने या सही करने के लिए नहीं जाता है। जीजीआईसी गली स्थित काशीराम सोनी ने बताया कि लगातार तीन माह से विद्युत बिल 1500 रुपए के ऊपर आ रहा है जबकि इसके पूर्व मात्र 500 रुपए ही आता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें