फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादियों की रौनक बढ़ा रहे प्रत्याशी

विज्ञापन
shadi - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चुनाव के समय में आयोजित हुई शादियों में बल्ले-बल्ले हो रही है। जो तनिक भी चौधराहट करते हैं उनके लिए तो बेहद मुफीद साबित हो रही है। शाम को नेता जी उनकी शादी में जरूर पहुंच रहे हैं। कहीं-कहीं तो एक ही शादी में दो से तीन शहाबा पहुंच जाता है। बेटी की शादी है तो फिर बहाना भी बड़ा हो जाता है।
विज्ञापन


चुनाव की बयार में गर्मी आने लगी है। यही नहीं सहालग का समय होने के कारण इसमें और भी गर्मी आई हुई है। प्रत्याशी ज्यादा से ज्यादा शादियों को लक्ष्य बना रहे हैं। इसमें अधिक से अधिक लोग मिल जाते हैं और घर के लोग प्रसन्न हो जाते हैं। यही नहीं तिलकोत्सव में खर्चे सहित लड़की की शादी में भी व्यवस्थाएं दी जा रही हैं। लड़कियों की शादी में भी जमकर लोगों की मदद की जा रही है। निमंत्रण में दिया जाने वाला लिफाफा भी भारी हो गया है। अगर कहीं शादी किसी चौधरी के घर में है फिर तो उसकी बल्ले-बल्ले ही है। एक ही नहीं दो से तीन प्रत्याशी भी उसके यहां पहुंच रहे हैं। कोई शाम को ही पहुंचकर लौट रहा है तो कोई देर रात तक पहुंचकर खाना भी साथ ही खा रहा है।

 हालांकि ऐसे में प्रत्याशियों का पहुंचना कोई आश्चर्य की बात नहीं है लेकिन इसको लेकर लोगों के बीच चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोगों के पास तो प्रचार करने वाले लोग न होने के कारण वह ऐसी ही जगह का चुनाव कर रहे हैं जहां एक साथ इतने लोग इकठ्ठे मिल जाएं। फिलहाल, प्रत्याशियों को चाहे जो हो लेकिन शादी वाले घरों में तो रौनक हो ही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें