फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीता के खिलाफ नहीं थम रहा आक्रोश

Tue, 23 Feb 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और लखनऊ से विधायक डा. रीता बहुगुणा जोशी के तिरंगे को लेकर दिए गए बयान पर आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद ने पूरे शहर में जुलूस निकालकर रीता जोशी मुर्दाबाद के नारे लगाए और कचहरी गेट पर उनका पुतला फूंका।
विज्ञापन


मंगलवार को विहिप कार्यकर्ताओं ने उनके बयान को तिरंगे का अपमान बताते हुए पूरे शहर में जुलूस निकाला और रीता जोशी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विहिप कार्यालय से नारेबाजी करते हुए सभी जुलूस में चौक, भंगवाचुंगी, ट्रेजरी चौराहा, पुलिस लाइन चौराहा होते हुए अंबेडकर चौराहा पहुंचे। वहां से फिर कचहरी गेट पर पहुंचे और रीता बहुगुणा जोशी का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष अमरेश सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को कन्हैया कुमार और उमर खालिद जैसे देशद्रोहियों का पक्ष लेने के कारण पूरे देश में आलोचना झेलनी पड़ रही है।

 विभाग मंत्री रामआसरे पाल ने कहा कि माफी मांगने से काम चलने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र विरोधी तत्वों के लिए देश में कोई स्थान नहीं है। इस मौके पर मनीष रावत, कृष्ण कुमार रावत, बृजेश कुमार पांडेय, रजनीश तिवारी, आशुतोष सिंह, राजीव लोचन, अजय सिंह, संजय सिंह, राजीव गुप्ता, दुर्गेश ओझा, जयशंकर सोनी, अमन त्रिपाठी, दुर्गेश मिश्रा, विजय सोलंकी, रामकरन सिंह, भगवान पटेल, राजेश गुप्ता, सुनील कुमार गुप्ता, अकल दत्त मिश्र, राधेश्याम सिंह, अंजनी जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष हरीश शुक्ला की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौराहा पर प्रदेश कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष डा. रीता बहुगुणा जोशी का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि तिरंगे का अपमान पूरे देश की जनता का अपमान है। इसलिए आरोपियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। इस मौके पर महासचिव इरफान खान, मकसूद, शैलेश पांडेय, अवनीश, राहुल पांडेय, धीरेंद्र सिंह, महेंद्र यादव, अभिषेक सिंह, अशोक यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन








विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें