फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार को जीआईसी से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

विज्ञापन
अफीम कोठी सभागार में माइक्रो आब्जर्वर को प्रशिक्षण देते मास्टर ट्रेनर। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
शिक्षक स्नातक चुनाव के लिए एक दिसंबर को मतदान होगा। इसके लिए सोमवार को पोलिंग पार्टियां जीआईसी से दोपहर 12 बजे रवाना होंगी। मतदान समाप्त होने के बाद बैलेट बाक्स जीआईसी में ही जमा होंगे। डीएम डा. रुपेश कुमार ने शुक्रवार को माइक्रो ऑब्जर्वर को शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

लखनऊ खंड शिक्षक स्नातक चुनाव के दौरान ड्यूटी करने वाले माइक्रो ऑब्जर्वर को शुक्रवार को अफीम कोठी सभागार में प्रशिक्षित किया गया। इस मौके पर डीएम ने कहा कि दायित्वों का निर्वहन पूरी पारदर्शिता के साथ करें।
कहा कि सभी पार्टियां जीआईसी से 30 नवंबर को दोपहर 12 बजे रवाना होंगी और एक दिसंबर को मतदान समाप्त होने के बाद बैलेट बॉक्स जीआईसी में ही जमा करेंगे। इस मौके पर डीडीओ सुदामा प्रसाद, डीआईओएस सर्वदानंद ,अनिल कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीएम ने अधिग्रहीत किए कार्यालय
डीएम डा. रुपेश कुमार ने एमएलसी चुनाव के मद्देनजर 17 विकास खंड कार्यालयों व नायब तहसीलदार गड़वारा कार्यालय को 30 नवंबर से दो दिसंबर तक के लिए अधिग्रहीत किया है।

अफीम कोठी सभागार में प्रशिक्षण प्राप्त करते माइक्रो आब्जर्वर।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें