फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कहां गया पीएम मोदी का 56 इंच का सीना’

Thu, 22 Sep 2016 12:30 AM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
political programme
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने जम्मू कश्मीर के उड़ी में हुए आतंकी हमले में 17 जवानों की शहादत को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने इस घटना को केंद्र सरकार की नाकामी करार देते हुए कहा कि मोदी ने झूठ बोलकर केंद्र की सत्ता हासिल की। कहा कि देश के प्रधानमंत्री का अब छप्पन इंच का सीना कहां गया। केवल झूठे वायदे कर वह सत्ता में बने रहना चाहते हैं। सैनिकों की मौत का बदला हर हाल में लेना चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष बुधवार को पट्टी में कार्यकर्ता सम्मेलन मेंआए थे।
विज्ञापन



कहा कि कमजोर, गरीब व दबे कुचले लोगों को सम्मान से जीने का अवसर सपा सरकार ने ही दिया है। सूबे में सपा की ही देन है कि नौजवानों को रोजगार मिला। झूठा वादा करके सरकार नहीं चलाई जा सकती।  उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में आने वाली सरकार सपा की ही होगी।  कहा कि मायावती के जमाने में सरकारी आतंक हुआ करता था। मंत्री माध्यमिक शिक्षक बलराम यादव ने कहा कि आने वाले समय से सारे दलों की बोलती बंद होगी और सरकार सपा की होगी। पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल ने कहा कि पट्टी वीरों की धरती है। सम्मेलन के आयोजक विधायक राम सिंह ने कहा कि पट्टी विधानसभा में चतुर्दिक विकास हुआ है। जिलाध्यक्ष भैयाराम पटेल, विजय यादव, राम लखन यादव पूर्व विधायक, इरशाद सिद्दीकीआदि ने संबोधित किया। संचालन अरविंद यादव ने किया।
कार्यकर्ताओं को दी अनुशासन की नसीहत ः विधानसभा अध्यक्ष ने सपा जिलाध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ताओं को अनुसाशन में रहने की नसीहत दी। जिलाध्यक्ष को चेताया कि वह मतदाता सूची में नाम बढ़ाने व नाम घटाए जाने की दिशा में बूथ लेवल की मीटिंग कर कार्यकर्ताओं को उसकी पूरी जानकारी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें