प्रतापगढ़। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष भइयाराम पटेल ने कहा कि सपा की ओर युवाओं का रुझान बढ़ रहा है। पार्टी में युवाओं की भागीदारी से संगठन दिनोंदिन मजबूत हो रहा है।
सपा कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक में अध्यक्ष ने कहा कि फ्रंटल संगठन के जिलाध्यक्षों को जो जिम्मा मिला है, उसका बखूबी निर्वहन करना होगा। सपा सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना होगा। कार्यकर्ता पार्टी में युवा शक्ति को और अधिक मजबूत करें। महासचिव इरशाद सिद्दीकी ने कहा कि सरकार के कल्याणकारी योजनाओं को गांव तक पहुंचाना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।
यदि किसी को कोई समस्या पैदा हो रही हो तो वे तत्काल पदाधिकारियों से संपर्क करें। समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष जमील अहमद मंसूरी के संयोजन में सयुस जिलाध्यक्ष शकील अहमद और सछास के अध्यक्ष सद्दाम का स्वागत किया गया।