फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पटाखे की अस्थायी दुकानों के लाइसेंस देने से पहले पुलिस करेगी सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
पटाखे की दुकानों का अस्थायी लाइसेंस लेने के लिए अब तक 300 से अधिक लोगों ने पांच तहसीलों में आवेदन किया है। इन आवेदनों का पुलिस व फायरब्रिगेड की ओर से सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद ही उन्हें 18 अक्तूबर से तीन दिनों के लिए निर्धारित स्थानों पर दुकानें लगाने का अस्थायी लाइसेंस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

दिवाली को देखते हुए कुंडा, शहर, सदर, रानीगंज, पट्टी, लालगंज तहसील क्षेत्र में अस्थायी पटाखों की दुकान लगाने के लिए हवाईदार लाइसेंस के लिए भागदौड़ कर रहे हैं। शहर में रामलीला मैदान, चिलबिला में हनुमान मंदिर, कटरामेदनीगंज, जेठवारा और अंतू के बाबूगंज में पटाखा लगाने की दुकानों का स्थान चिह्नित किया गया है।
अस्थायी दुकान लगाने वालों के आवेदन का पुलिस व फायरब्रिगेड सत्यापन करेगा। अवैध पटाखा भंडारण से हो रहे हादसों को देखते हुए प्रशासन सतर्कता बरत रहा है। पुलिस हवाईदारों की जांच करेगी ओर पता करेगी की कहीं वह विस्फोटक पदार्थ रखने के मामले में जेल तो नहीं गए हैं। करीब 850 लोगों ने पिछले वर्ष अस्थायी लाइसेंस लिया था।
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजू उपाध्याय ने बताया कि आतिशबाजी का लाइसेंस लेने वालों का सत्यापन होगा। जहां दुकानें लगाई जाएंगी वहां सुरक्षा के प्रबंध देखे जाएंगे। सुरक्षा के मानकों को पूरा करने पर ही दुकान लगाने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें