निलंबित पूर्व नगर कोतवाल जयचंद भारती की तलाश में पुलिस टीम ने सोमवार की रात उनके पैतृक घर मिर्जापुर में दबिश दी। मगर वह घर पर नहीं मिले। पुलिस की एक टीम उनकी तलाश में लगी हुई है।
निलंबित पूर्व नगर कोतवाल जयचंद भारती की तलाश में पुलिस टीम ने सोमवार की रात उनके पैतृक घर मिर्जापुर में दबिश दी। मगर वह घर पर नहीं मिले। पुलिस की एक टीम उनकी तलाश में लगी हुई है।
विज्ञापन
आईजी प्रयागराज अजय मिश्रा के निर्देश पर नगर कोतवाली में शहर कोतवाल नीरज यादव ने निलंबित पूर्व कोतवाल जयचंद भारती पर भ्रष्टाचार निवारण के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। पूर्व कोतवाल पर आरोप है कि बिहारगंज घटना के एक दिन पहले अंतू के हिस्ट्रीशीटर मस्सन से कोतवाली स्थित आवास पर मुलाकात की। जहां रुपये से भरा पैकेट भी लिया।
जांच के दौरान कोतवाली के सीसीटीवी में मस्सन हाथ में पैकेट लेकर कोतवाल के आवास में जाते दिखा। आईजी के निर्देश पर मुकदमे के पहले ही पूर्व कोतवाल पुलिस लाइन से फरार हो गया। कोतवाली में दर्ज मुकदमे की विवेचना कौशाम्बी के सीओ मंझनपुर शिवांक सिंह को सौंपी गई है। एएसपी पूर्वी शैलेंद्र लाल ने बताया कि फरार निलंबित कोतवाल की तलाश में दबिश दी जा रही है।