इस तरह का फर्जी मैसैज लोगों को मिला है। नगर निगम जलकर जमा करने पहुंचे तो पता चला कि यह करे वालो
जलकल विभाग के नाम पर साइबर ठगी की जा रही है। उपभोक्ताओं को व्हॉट्सएप पर फर्जी मैसेज किए जा रहे हैं जिसमें जलकल कनेक्शन काटने की धमकी दी जा रही है। इससे उपभोक्ता परेशान हो गए हैं। मामले की जानकारी मिलने पर विभाग ने लोगों को सावधान रहने की अपील की है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि जो मैसेज मिल रहे है उसमें लिखा रहता है कि प्रिय उपभोक्ता, आपका पीएमसी वॉटर सप्लाई ऑफिस की ओर से आज रात 9:30 बजे से कनेक्शन काट दिया जाएगा, क्योंकि आपका अंतिम बिल भुगतान अपडेट नहीं किया गया है। कृपया कस्टमर केयर नंबर 08240244282 पर कॉल करें और अपना कनेक्शन अपडेट करें।
इस तरह के मैसेज आने के बाद कई उपभोक्ता दिए गए नंबर पर कॉल कर ठगों के झांसे में आ गए हैं और अपनी निजी जानकारी साझा कर लाखों रुपये गवां बैठे हैं। अधिशाषी अभियंता (मु) जलकल विभाग शिवम मिश्रा ने बताया कि इस मामले में साइबर ठगों के खिलाफ केस दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी। विभाग की ओर से इस तरह का कोई मैसेज नहीं भेजा जा रहा है।
फर्जी मैसेज भेजना धोखाधड़ी है। जलकल विभाग नगर निगम प्रयागराज कभी भी व्हॉट्सएप पर कनेक्शन काटने का नोटिस नहीं भेजता है और ना ही किसी मोबाइल नंबर से उपभोक्ताओं से संपर्क करता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे ऐसे किसी भी संदिग्ध मैसेज या कॉल पर विश्वास न करें और किसी भी हालत में पैसे का भुगतान या निजी जानकारी साझा न करें। -कुमार गौरव, महाप्रबंधक जलकल विभाग, नगर निगम