फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमिनार से पहले ही एआईएमआईएम नेता को घर से उठा ले गई पुलिस, हंगामा

विज्ञापन
कंधई थाने के राजापुर मुफरिद में आयोजित सेमिनार के लिए आये सामान को पुलिस द्वारा पकड़ा गया। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर सेमिनार करने वाले एआईएमआईएम नेता व बीडीसी सदस्य को कंधई पुलिस घर से उठा ले गई। इस कार्रवाई से आक्रोशित ग्रामीण बड़ी संख्या में थाने पर पहुंचकर बीडीसी सदस्य को छुड़ाने की मांग करने लगे। बाद में पुलिस ने शांतिभंग की आशंका के तहत कार्रवाई करते हुए चालान भेज दिया।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के राजापुर मुफरिद निवासी अधिवक्ता शुजातउल्ला एआईएमआईएम के जिला महासचिव के साथ बीडीसी सदस्य भी हैं। उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर अपने घर के बाहर शनिवार को सेमिनार का आयोजन किया था। शनिवार को सेमिनार प्रारंभ होने से पहले ही कंधई व कोहड़ौर की पुलिस शुजातउल्ला को घर से हिरासत में लेकर थाने पर उठा लाई।
साथ में लाउडस्पीकर समेत अन्य सामान भी जब्त कर लिया। मामले की जानकारी के बाद सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण कंधई थाने पहुंच गए। लोग शुजातउल्ला को छोड़ने का दबाव बनाने लगे। ग्रामीण हंगामा करने लगे। जिन्हें पुलिस ने किसी तरह शांत कराया। बाद में पुलिस ने शुजातउल्ला का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कंधई ने बताया कि बिना अनुमति के सेमिनार आयोजित किया गया था। जिले में निषेधाज्ञा लागू है। उधर शुजातउल्ला का कहना था कि पुलिस जबरन उन्हें घर से उठा लाई। उन्होंने कानून के बारे में विचार रखने के लिए सभी दलों के नेताओं व अफसरों को सेमिनार में आमंत्रित किया था।

कंधई थाने के राजापुर मुफरिद में आयोजित सेमिनार को पुलिस द्वारा रोके जाने पर पसरा सन्नाटा।- फोटो : PRATAPGARH

कंधई थाने के राजापुर मुफरिद में आयोजित सेमिनार को पुलिस द्वारा रोके जाने के विरोध में थाने पहुंच?- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें