फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों पर कस सकता है शिकंजा

विज्ञापन
जिला पंचायत गेस्ट हाउस पहुंचे सीबीआई के अधिकारी। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
इंस्पेक्टर अनिल हत्याकांड:
विज्ञापन

घटना के समय मौजूद पुलिसकर्मियों पर कसेगा शिकंजा
अधिवक्ता इंद्रमणि हत्याकांड के बारे में भी शुरू की पड़ताल
हिस्ट्रीशीटर के खंगाले जाते रहे अपराधिक रिकार्ड, मीडियाकर्मियों से भी हुई पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। इंस्पेक्टर अनिल हत्याकांड की जांच कर रही सीबीआई टीम तीसरे दिन भी घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ कर हकीकत खंगालती रही। अधिवक्ता इंद्रमणि हत्याकांड के साथ ही नगर कोतवाली के कुछ हिस्ट्रीशीटर अपराधियों के आपराधिक इतिहास खंगाले जा रहे हैं। चैटिंग को लेकर मीडियाकर्मियों से भी पूछताछ होती रही। तीन दिनों से लगातार हो रही पूछताछ के बाद अब घटना के समय मौजूद पुलिसकर्मियों से पूछताछ होगी। पुलिसकर्मियों पर शिकंजा कसने की संभावना जताई जा रही है।
शहर के वैष्णवी होटल में कमरा नंबर 101 में रुके इंस्पेक्टर अनिल कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए दूसरे दिन बोचा सोनी व जीशान को जेल भेजा था। तत्कालीन पुलिस अधीक्षक सुनील सक्सेना ने बताया था कि घटना इत्तेफाकिया है। जिसे इंस्पेक्टर की पत्नी आरती व भाई विनोद मानने से इनकार करते हुए साजिश के तहत हत्या की आशंका जताते रहे। हाईकोर्ट के आदेश के बाद हत्याकांड की जांच करने के लिए सीबीआई की टीम लगातार जनपद में छानबीन करने के लिए आ रही है। तीन दिन से सीबीआई के एएसपी की अगुवाई में गवाहों व चश्मदीद लोगों से पूछताछ चल रही है। सूत्रों की मानें तो शुक्रवार को भी सीबीआई टीम तीन मीडियाकर्मियों को पूछताछ के लिए जिला पंचायत के गेस्ट हाउस में बुलाया। सभी से इंस्पेक्टर की हत्या से जुड़े पहलुओं पर जानकारी करती रही। इंस्पेक्टर अनिल ने एक मीडियाकर्मी के मोबाइल पर चैट करते हुए अधिवक्ता इंद्रमणि की हत्या के बाद खुद की जान को खतरा जताया था। चैट में इंस्पेक्टर ने कहा था कि उसके हाथ कई ऐसे राज लगे हैं। जिससे कई रसूखदार बेपर्दा हो जाएंगे। अधिवक्ता इंद्रमणि हत्याकांड से जुड़े अभिलेखों की भी टीम छानबीन करने लगी है। नगरकोतवाली के हिस्ट्रीशीटर अपराधियों का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। होटल पर किन लोगों का आना जाना था। होटल मालिक व मैनेजर के बैठने वाले स्थान पर कौन-कौन से पुलिसकर्मियों का उठना-बैठना था। घटना के समय होटल के इर्द गिर्द कौन से पुलिसकर्मी मौजूद थे। दूसरे पुलिसकर्मी कितने देर में वहां पहुंचे थे। टीम पुलिसकर्मियों की कार्यशैली को लेकर लगातार सवाल उठा रही है। ऐसे में यह संभावना बलवती नजर आ रही है कि घटना के समय मौजूद पुलिसकर्मियों पर सीबीआई अपना शिकंजा कस सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट----
जिला पंचायत के गेट पर है लोगों की नजर
जिला पंचायत के गेट पर शुक्रवार की सुबह से ही लोगों की नजर रही। कौन भीतर आ जा रहा है। किससे टीम के लोगों ने क्या पूछा। इसके लिए बराबर कुछ लोग लगे रहे। सीबीआई टीम ने गेस्ट हाउस से बाहर निकलकर भी छानबीन की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें