फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवकाश पर गए पुलिसकर्मी गृह जनपद में देंगे सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
अवकाश पर घर आए पुलिसकर्मी लॉकडाउन के चलते गृह जनपद में ही अपनी सेवा देंगे। शासन ने अवकाश लेकर घर गए पुलिसकर्मियों को संसाधन की असुविधा को देखते हुए यह कदम उठाया है। हालांकि अभी तक एक भी पुलिसकर्मियों ने आरआई के पास आवेदन नहीं किया है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार ने 21 दिनों के लिए लॉकडाउन लागू किया है। ऐसे में पहले से ही अवकाश पर रहने वाले पुलिसकर्मी अवकाश का समय पूरा होने के बाद ड्यूटी पर नहीं लौट पा रहे हैं। ऐसी दशा में डीजीपी ने अवकाश पर रहने वाले पुलिसकर्मियों के लिए स्पष्ट आदेश सभी पुलिस अधीक्षक को दिया है। कहा है कि सभी पुलिसकर्मी अपने आसपास के थानों में जाकर प्रभारी को अवगत कराएं। जिसके बाद उनकी पुलिस लाइन में आमद होगी। वहां से उन्हें ड्यूटी पर भेजा जाए।
व्यवस्था में परिवर्तन होने पर सभी अपने ड्यूटी वाले स्थान पर लौट सकते हैं। डीजीपी के इस आदेश से अवकाश पर रहने वाले पुलिसकर्मियों के मंसूबों पर पानी फिर गया। जो अभी तक घर पर ही रहना चाहते थे। अब उन्हें ड्यूटी करनी पड़ेगी। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दिनेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया जा चुका है। ऐसे पुलिसकर्मियों को तत्काल पुलिस लाइन में आमद कराने के लिए भेजे। हालांकि अभी तक किसी भी पुलिसकर्मी ने आमद नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें