फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी अनंतदेव का काम बना मिसाल

Wed, 10 Dec 2014 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
निवर्तमान पुलिस अधीक्षक अनंतदेव का काम लोगों के लिए मिसाल बन गया है। उनके कार्यों से हर किसी को सीख लेने का मौका मिलता है। जिला प्रशासन की ओर से अफीम कोठी सभागार में आयोजित विदाई समारोह में वक्ताओं ने निवर्तमान पुलिस अधीक्षक के कार्यों की भरपूर प्रशंसा की। अधिवक्ताओं ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने कार्य और व्यवहार से ऐसा लोगों का दिल जीता कि हम वकील भी सुधरने लगे थे।
विज्ञापन


हड़ताल की जगह न्यायिक प्रक्रिया को बेहतर समझने लगे थे। अगर कुछ समय कप्तान साहब और रह गए होते तो शायद वकील हड़ताल करना भूल जाते। व्यापारी नेताओं ने भी उनके कार्यों को सराहा। जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए कहा कि पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने के साथ ही शासन के आदेशों का बखूबी निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि एस-7 व एस-10 से आम लोगों तक पहुंचने वाले ऐसे अफसर कम मिलते हैं। वह जिले से भले जा रहे हैं लेकिन एस-7 और एस-10 के जरिए वह लोगों के दिलों में बने रहेंगे। उन्होंने अपने कार्यों से एक अमिट छाप छोड़ी है। एसपी अनंतदेव ने कहा कि जनपद में हर वर्ग के लोगों का जो प्यार मिला वह हमेशा यादगार रहेगा।

इस मौके पर सीडीओ मनीष कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी पुनीत शुक्ला, एएसपी पूर्वी बृजेश मिश्र, एएसपी पश्चिमी तारिक मोहम्मद, सपा जिलाध्यक्ष भैयाराम पटेल, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नरसिंह प्रकाश मिश्र, शहर अध्यक्ष कपिल द्विवेदी, समाजसेवी रोशनलाल ऊमरवैश्य, जूनियर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भूपेंद्र शुक्ल, अशोक कुमार पांडेय, पत्रकार अमरेश मिश्रा समेत अन्य लोगों ने विचार व्यक्त किए। संचालन डीजीसी (राजस्व) विवेक उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन



दूसरी ओर जूनियर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भूपेंद्रनाथ शुक्ल के संयोजकत्व में आयोजित विदाई समारोह में अधिवक्ताओं ने निवर्तमान एसपी को भावभीनी विदाई दी। इस मौके पर दिनेश पांडेय, निर्भय सिंह, विनोद चंद्र त्रिपाठी, लालता प्रसाद त्रिपाठी, भरत व्यास, राजकुमार यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे। पुलिस लाइंस परिसर में आयोजित विदाई समारोह में सपा नेता इरशाद सिद्दीकी, वासिक खान, हरीश शुक्ला, आजम खान, शकील अहमद, मौलाना फखुरज्जमा, मौलाना हादी साहब, मौलाना अब्दुल्लाह समेत अन्य लोगों ने निवर्तमान एसपी को विदाई देते हुए उनके कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें