फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1191 गांवों के 27 हजार बवालियों पर पुलिस की नजर

विज्ञापन
Police keeps an eye on 27 thousand insurgents in 1191 villages
विज्ञापन
आगामी पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस की कवायद शुरू हो गई है। पुलिस ने 20 थाना क्षेत्रों के 1191 गांवों में छानबीन के दौरान 27 हजार बवालियों को चिह्नित किया है। जिनसे चुनाव के दौरान शांतिभंग होने की आशंका है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव की तिथियों का भले ही एलान न हुआ हो, लेकिन पुलिस पूरी तरह सक्रिय हो गई है। पुलिस जिले के 20 थाना क्षेत्रों के 1191 गांवों पर नजर गड़ाए हुए है।
पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि चुनावी माहौल क्या है। कौन-कौन इस बार चुनाव मैदान में उतर रहे हैं। चुनाव को लेकर किसी तरह की खींचतान या विवाद की आशंका तो नहीं है। पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी प्रयासरत है। पुलिस अफसर खासकर सुरक्षा व्यवस्था पर फोकस कर रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के आदेश पर जिले के 20 थानों के पुलिसकर्मी सभी 1191 गांवों में जाकर जानकारी जुटा रहे हैं। अब तक 1191 गांवों में 27 हजार बवाली लोगों को चिह्नित किया जा चुका है। यह लोग किसी न किसी रूप में पंचायत चुनाव से जुड़े हैं। ये लोग प्रत्याशियों के समर्थकों के साथ ही गंवई राजनीति में दिलचस्पी रखते हैं।
पुलिस यह भी पता लगा रही है कि पिछली बार कितना प्रतिशत मतदान हुआ था। चुनाव के दौरान कहां विवाद की नौबत आई थी। किस दावेदार को कितने वोट मिले थे। किसे जीत हासिल हुई थी। चुनाव परिणाम आने के बाद गांव का माहौल कैसा था। गांव के लोगों को कौन धमकाता है, मतदान के दौरान कौन सी समस्या सामने आती है। इन बिंदुओं पर पुलिस की छानबीन जारी है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दिनेश कुमार ने बताया कि गांव में चुनावी माहौल की जानकारी जुटाई जा रही है। जिन लोगों से चुनाव के दिन शांति का खतरा है, उन्हें चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें