फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पुलिस की जांच जारी, अभी नहीं मिले साक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत कार्यालय पृथ्वीगंज के बाहर शुक्रवार को हुए विवाद में पुलिस की जांच अभी भी जारी है। कार्रवाई के लिए अभी पुलिस को कोई साक्ष्य नहीं मिले, जिसे लेकर नगर पंचायत के हालात तनावपूर्ण हैं। रविवार को कुछ नकाबपोश बाइक सवार लोगों को देख मोहल्ले के लोगों ने पीछा भी किया लेकिन वे भाग निकले।
विज्ञापन

पूर्व विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा और नगर पंचायत चेयरमैन नीलम सरोज के प्रतिनिधि संजय सरोज ने पुलिस को तहरीर दी है। यहां तक पूर्व विधायक के छह करीबियाें का पुलिस ने मेडिकल भी कराया है। पुलिस तहरीर मिलने के बाद सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर साक्ष्य संकलित कर रही है। घटना के तीन दिन बाद भी कार्रवाई न होने पर लोगों में आक्रोश है। दोनों पक्ष लगातार अधिकारियों से बातचीत कर मुकदमा दर्ज कराने की मांग कर रहे हैं।
रविवार को बाइक सवार आठ लोग चेयरमैन के आवास की ओर पहुंचे। सभी ने गमछे से चेहरा छिपा रखा था। शंका होने पर चेयरमैन पक्ष के लोग उनकी ओर बढ़े तो वे भाग निकले। कुछ दूर तक लोगों ने पीछा भी किया। लोगों का कहना है कि पुलिस के ढुलमुल रवैये से किसी दिन अप्रिय वारदात न हो जाए। सीओ सिटी शिव नारायण वैश ने बताया कि अभी घटना की छानबीन जारी है। साक्ष्य मिलने के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें