फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ दिन से लापता छात्राओं को पुलिस ने परिजनों को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ दिनों से गायब छात्राओं को पुलिस पंजाब से बरामद कर बृहस्पतिवार को थाने ले आई। यहां पूछताछ करने के बाद मेडिकल कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

रानीगंज थाना क्षेत्र के सराय भरत राय की रहने वाली सुबहिता की पौत्री आंचल 29 दिसंबर को बाराही स्थित कालेज में पढ़ने गई थी। वह घर लौटकर नहीं आई। जिसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। दो दिन बाद सुबहिता की तहरीर पर पुलिस ने कालेज पढ़ने वाली सहेलियों पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। तीनों छात्राएं भी उसी दिन से गायब थीं।
विज्ञापन

परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली। अफसरों की फटकार के बाद पुलिस ने खोजबीन में सक्रियता दिखाई तो उनकी लोकेशन पंजाब में मिली। बृहस्पतिवार को पुलिस पंजाब से उन्हें बरामद कर थाने ले आई। यहां घंटों पूछताछ की गई। इसके बाद सभी का मेडिकल कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें