गैंगस्टर के मामले में पुलिस को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव के खिलाफ रिमांड मिल गई है। इसके चलते उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पुलिस अब उनकी संपत्ति की जांच करने के बाद आगे बड़ी कार्रवाई कर सकती है।
विज्ञापन
मानिकपुर थाना क्षेत्र के करेंटी निवासी समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव व उनके गनर पर बीते दिनों दलित महिला से मारपीट और अभद्रता का मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने इस मामले में सपा
ि
जलाध्यक्ष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके दो दिन बाद ही उन पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई। इसकी जांच करते हुए पुलिस ने रिमांड हासिल कर ली है। ऐसे में सपा जिलाध्यक्ष के अभी जमानत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
रिमांड पर लेने के बाद पुलिस उनकी संपत्तियों की जानकारी जुटाते हुए आगे भी कार्रवाई कर सकती है। फिलहाल, जिलाध्यक्ष की मुश्किलें कम होती नहीं नजर आ रही हैं।