फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली

Fri, 20 Sep 2024 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
देहात कोतवाली पुलिस की बृहस्पतिवार रात रामपुर मुस्तर्का नहर पुलिया के करीब बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा भाग निकलने में कामयाब रहा। घायल बदमाश को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली के थानाध्यक्ष अभिषेक सिरोही बृहस्पतिवार की रात करीब 9.30 बजे रामपुर मुस्तर्का नहर पुलिया की ओर गश्त पर थे। तभी बाइक सवार दो युवक संदिग्ध दशा में दिखे। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो बाइक सवार बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए आगे की ओर भागे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बाइक पर पीछे बैठे लोका का पुरवा पूरे खुसई निवासी सूरज सिंह के पैर में गोली लग गई। जिससे वह बाइक से गिर पड़ा। जबकि उसका साथी बाइक लेकर भाग निकला। गोली लगने से घायल सूरज को पुलिस उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले गई। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे एसआरएन रेफर कर दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी दुर्गेश सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में घायल सूरज सिंह गैंगस्टर के मामले में फरार चल रहा था। वह छह माह पहले जेल से छूटा था। उसके ऊपर लूट, छिनैती, नकबजनी व जानलेवा हमले के कुल 11 मुकदमे दर्ज हैं। उसके फरार साथी की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें