फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: ट्रक चोरी करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाके के उदईशाहपुर पेट्रोल पंप से ट्रक चोरी करने वाले बदमाशों से पुलिस की शुक्रवार की रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम पर फायरिंग कर भाग रहे एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि तीन बदमाशों को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। लिखापढ़ी के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सेमराडीह निवासी दिनेशचंद्र चौहान का ट्रक 14 जनवरी को उदईशाहपुर स्थित पेट्रोल पंप से चोरी हो गया था। घटना का खुलासा करने के लिए स्वाट टीम और देवसरा पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी खंगालती रही। जिसके बाद घटना परत दर परत खुलती चली गई।
देवसरा एसओ संतोष सिंह व स्वाट टीम प्रभारी सुनील यादव शुक्रवार की रात बदमाशों की तलाश में देवसरा इलाके में मौजूद थे। आधी रात तेलियानी नहर पर बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की फायरिंग में मानधाता के बहरूपुर निवासी 26 वर्षीय बदमाश सुफियान उर्फ पुच्ची के पैर में गोली लगी। जबकि उसके साथी नजियापुर निवासी गुलशाद उर्फ गुलजार को पकड़ लिया।
विज्ञापन

गोली लगने से घायल सुफियान को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जबकि गुलशाद से पूछताछ के बाद पुलिस ने ढकवा पुलिया के पास घेराबंदी कर देल्हूपुर के महदेपुर निवासी आबुल हसन उर्फ बबलू व सुल्तानपुर जनपद के नगर कोतवाली के आदर्श नगर पलटू का पुरवा निवासी नौशाद उर्फ असद को पकड़ लिया।
पकड़े गए आरोपियों के पास से एक कार, बेचे गए ट्रक से मिले 27 हजार रुपये, बाइक, तमंचा कारतूस बरामद हुआ। शनिवार की शाम उपचार के बाद घायल सुफियान समेत चारों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजा।
एएसपी पूर्वी दुर्गेश सिंह ने बताया कि बदमाश चोरी का ट्रक पहले सुल्तानपुर ले गए। वहां से नौशाद ने ट्रक बिहार ले जाकर बेच दिया। घटना में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

सुफियान पर दर्ज हैं 13 मुकदमे
पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में पकड़े गए सुफियान पर जिले में कुल 13 मुकदमे दर्ज हैं। थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि गुजरात के सूरत शहर में भी सुफियान असलहे के साथ गिरफ्तार हुआ था। पूर्व में मानधाता पुलिस के साथ वर्ष 2022 में भी सुफियान ऊर्फ पुच्ची की मुठभेड़ हुई थी। उसके पैर में गोली लगी थी। उसके साथ पकड़े गए गुलजार पर भी कंधई समेत अन्य थानों में छह आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें