फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित उत्पीडन में सपा जिलाध्यक्ष के साथ रहे लोगों को खोज नहीं पाई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
दलित उत्पीड़न के मामले में सपा जिलाध्यक्ष और उनके एक गनर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके साथ ही उन पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई। इस मामले में तीन अज्ञात लोग भी थे। घटना के दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी अभी तक पुलिस उनके बारे में पता नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन

मानिकपुर थाना क्षेत्र के करेंटी निवासी सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव और उनके गनर राम सिंह यादव निवासी कुसाहिलडीह बाजार व तीन अन्य अज्ञात गनर के खिलाफ मानिकपुर के बुलाकीपुर निवासी गायत्री पत्नी अर्जुन ने थाने में मारपीट, दूसरे की संपत्ति को कब्जा कराने व दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। अगले दिन पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव व उनके गनर राम सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके बाद सपा जिलाध्यक्ष पर गैंगस्टर भी लगाया गया था।
पुलिस ने उस समय तो त्वरित कार्रवाई की, लेकिन बाद में उनके साथ रहे लोगों के नामों का खुलासा तक नहीं कर सकी। कुंडा सीओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि दो लोगों के खिलाफ चार्जशीट लगाई गई है। उनके साथ रहे लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें