फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : पुलिस ने की गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर की कुर्की, कार्रवाई के दौरान बेहोश हुई आरोपी की मां

Sun, 23 Mar 2025 06:29 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

गैंगस्टर के आरोपी के घर कुर्की करने करने गई कोहंडौर और अंतू पुलिस के सामने ही आरोपी की मां चक्कर खाकर गिर पड़ी। हालांकि पुलिस ने महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। अंतू थाना क्षेत्र के कोल बजरडीह निवासी अंकुर त्रिपाठी उर्फ उद्भव त्रिपाठी गैंगस्टर एक्ट के आरोपी है। अं
विज्ञापन
प्रतापगढ़ पुलिस ने गैंगस्टर अंकुर त्रिपाठी के मकान को किया कुर्क। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश स्तर पर माफिया के रूप में चिह्नित बदमाशों के सरगना का 29 लाख की कीमत का मकान एसडीएम सदर के नेतृत्व में पुलिस ने कुर्क कर लिया। कार्रवाई का विरोध करने पहुंची माफिया की मां बेहोश हो गई।

विज्ञापन


अंतू थाना क्षेत्र के कोल बजरडीह निवासी अंकुर त्रिपाठी उर्फ उद्भव त्रिपाठी के ऊपर मादक पदार्थों की तस्करी, जानलेवा हमला व गैंगस्टर का आरोप है। माफिया के रूप में वह चिह्नित किया गया है। कोहड़ौर पुलिस ने उसके खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की थी। इसी के तहत जिला मजिस्ट्रेट के निर्देश पर रविवार को एसडीएम सदर शैलेंद्र वर्मा, कोहड़ौर व अंतू की पुलिस टीम ने कोल बजरडीह में अंकुर त्रिपाठी के बने मकान को कुर्क करते हुए बोर्ड लगाया।

मकान की कीमत करीब 29 लाख रुपये बताई जा रही है। इस बीच उसकी मां मीनू तिवारी पहुंची और मकान ससुर का बताया। इसी दौरान मीनू की अचानक तबीयत खराब हो गई और वह बेहोश हो गई। मौके पर मौजूद अंतू पुलिस उसे इलाज के लिए सीएचसी संड़वा चंद्रिका ले गई। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज भेज दिया। अंकुर के खिलाफ 14 मुकदमे दर्ज हैं। एसडीएम सदर शैलेंद्र वर्मा ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट के निर्देश पर गैंगस्टर एक्ट के तहत अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति कुर्क की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें