फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: आकाश की मौत की गुत्थी सुलझाने के करीब पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाके के पंडितपुर के आकाश यादव की मौत की गुत्थी सुलझाने के करीब पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने मोबाइल और सोशल मीडिया से जुड़े कुछ युवकों को उठाकर पूछताछ की तो कई कड़ियां खुल गईं। जिसमें एक किशोरी और उसकी सहेली से मृतक सहित उसके दोस्तों की बातचीत भी सामने आई है। पुलिस सारी कड़ियों को जोड़कर मृतक की मौत का खुलासा करने के करीब है। हालांकि पुलिस इस बारे में अभी तक कुछ भी बताने से इन्कार कर रही है।
विज्ञापन

आकाश यादव का शव देहात कोतवाली के एटीएल मैदान की झाड़ियों में मिला था। दुबई में रहने वाले मृतक के पिता और परिजनों ने दो दिनों तक शव रखकर घटना का खुलासा करने के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। पूर्व विधायक धीरज ओझा और सीओ विनय प्रभाकर साहनी ने उनकी मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया तो परिजन शव का अंतिम संस्कार करने ले गए। वहीं, इकलौते बेटे की मौत के गम माता-पिता और बहनें गमजदा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें