फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइनी शाखा लूटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा

Sat, 08 Jun 2019 11:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
प्रतापगढ़ - फोटो : pratapgarh
विज्ञापन

टाइनी शाखा संचालक से 81 हजार रुपये लूटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोच लिया। जबकि दो बदमाश भाग निकले। पकड़े गए बदमाशों के पास से लूट के 10 हजार रुपये और 6 ग्राहकों की पासबुक बरामद हुई है। तमंचा-कारतूस संग बाइक भी मिली। फरार बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने शनिवार को पुलिस लाइन के सई कांपलेक्स में बताया कि 30 मई को जेठवारा थाना क्षेत्र के भीकमपुर पुल के पास इलाहाबाद बैंक की टाइनी शाखा के संचालक शरद दुबे पुत्र हरगोविंद प्रसाद दुबे निवासी विकरा पूरेसदा से पल्सर सवार तीन बदमाशों ने 81 हजार रुपये, लैपटॉप, मोटरसाइकिल और मोबाइल लूटा था। पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही थी। शुक्रवार रात जेठवारा थानाध्यक्ष विनोद कुमार यादव व स्वॉट टीम मुखबिर की सूचना पर कानूपुर तिराहे पर घात लगाकर बैठ गई। तभी कटरागुलाब सिंह की तरफ से दो मोटरसाइकिल पर चार लोग आते दिखे। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगे। इस पर पुलिस टीम ने पीछा किया। जिसके बाद बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए घेराबंदी कर दो बदमाशों को दबोच लिया, जबकि दो बदमाश भाग निकले। पुलिस ने तलाशी के दौरान पकड़े गए मोहम्मद सलीम उर्फ नदीम पुत्र औरंगजेब निवासी सराय महासिंह थाना जेठवारा और इश्तियाक पुत्र असफाक निवासी पूरे देवजानी थाना कंधई के पास से दो तमंचा, कारतूस, लूटी गई 6 बैंक पासबुक, शरद दुबे का आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और 10 हजार रुपये बरामद किए।

पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों ने बताया कि शाहरुख पुत्र मुख्तार निवासी गड़वारा थाना अंतू व आमिर पुत्र अज्ञात निवासी बोझवा भागने में कामयाब रहे। बदमाशों ने बताया कि उन लोगों ने लक्ष्मीगंज बाजार में इलाहाबाद बैंक की टाइनी शाखा चलाने वाले शरद दुबे के साथ लूटपाट की थी। 81 हजार रुपये मिले थे। एक हजार का बाइक में पेट्रोल भरा लिया था। 80 हजार रुपये आपस में चारों ने बांट लिए थे। पुलिस ने गिरफ्तार सलीम व इश्तियाक को जेल भेज दिया। फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन


लैपटाप व बाइक शाहरुख के पास
टाइनी शाखा संचालक शरद दुबे से लूटा गया लैपटाप, बाइक व मोबाइल फोन शाहरुख ने अपने पास रखा है। अभियुक्तों ने बताया कि उनके पास से मिला तमंचा मुंगेर बिहार से मंगाया गया था। जिसका प्रयोग वह लूट व अपनी सुरक्षा के लिए करते थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें