फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पूर्व प्रधान की हत्या में शामिल दूसरे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रधान गुलशन उर्फ मुन्ना की हत्या में शामिल दूसरे आरोपी को मानधाता पुलिस ने पूरे वैष्णव गांव से गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर फरार चल रहे तीसरे आरोपी की तलाश भी तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

मानधाता थाना क्षेत्र के मिश्रपुर मुश्तर्का निवासी पूर्व प्रधान गुलशन उर्फ मुन्ना 18 मार्च को घर से प्रयागराज के लिए निकला था। घर न लौटने पर परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 21 मार्च को पूर्व प्रधान का बोरे में भरा शव मानधाता थाना क्षेत्र के सुमेरपुर स्थित शारदा सहायक नहर से पुलिस ने बरामद किया। हत्या में शामिल मुख्य आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा चुका है। पूछताछ में महिला आरोपी ने बताया कि उसका मायका पूर्व प्रधान के गांव में था। महिला आरोपी के बयान पर पुलिस ने हत्या में शामिल जेठवारा थाना क्षेत्र के लेहरा बगियापुर निवासी अतुल गौतम व अरुण की तलाश शुरू की। बुधवार को अतुल की गिरफ्तारी की गई।

आरोपियों के घरवाले फरार
पुलिस की कार्रवाई तेज होते ही पूर्व प्रधान की हत्या में शामिल आरोपियों के घर के लोग फरार हैं। फिलहाल ग्रामीणों के साथ मुखबिर की सहायता से तीसरे आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें